उत्तरप्रदेश : चलती बस में पूरी रात हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में चल रहा उपचार, आरोपी फरार

By: Ankur Sat, 26 Sept 2020 8:15:01

उत्तरप्रदेश : चलती बस में पूरी रात हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में चल रहा उपचार, आरोपी फरार

उत्तरप्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं जो की शासन और प्रशासन पर कई सवाल खड़े करते हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें महिला के साथ चलती बस में पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म हुआ और फिर महिला को बेहोशी की हालत में दिल्ली रोड पर फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं होश आने पर महिला ने बताया गया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से एक बस में बैठी थी। इसके बाद बस चालक और ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चलती बस में पूरी रात दुष्कर्म किया। फिर बेहोशी की हालत में दिल्ली रोड पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार महिला सरधना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति को बुलाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान / 500 रुपए के लिए गर्भवती को एंबुलेस से नहीं दिया उतरने; अस्पताल के गेट पर हुई डिलीवरी, नवजात गर्भनाल से लटका

# जयपुर में दिनदहाड़े हत्या, छात्रा को पहले चाकू मारा फिर तीन गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

# दीपिका पादुकोण से NCB ने साढ़े पांच घंटे पूछताछ की, ड्रग्स चैट की बात कबूली

# राजस्थान / टीचर भर्ती में आरक्षण की मांग को लेकर तीसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन जारी, 30 वाहन फूंके; 700 पर केस दर्ज

# नए साल से बदल जाएगा चेक से पेमेंट करने का तरीका, लागू होगा ये नया नियम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com